झगड़े के दौरान दादी की गोद से गिरे तीन माह के मासूम की मौत
बरेली, जून 19 -- । जमीन की रंजिश में दबंगों ने भतीजे के घर हमला बोल दिया। उन्होंने गाली गलौज करते हुए पूरे परिवार की साथ मारपीट की। इस दौरान बचाने पहुंची दादी की गोद से छिटककर गिरे तीन माह के मासूम की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को लिए भेजा है। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने पिता पुत्र समेत पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस ने एक आरोपी को हिरासत में लिया है। फतेहगंज पूर्वी के मौजी लाल और उनके भाई रामकिशन के पड़ोस में रहने वाले अपने चाचा वीरपाल से जमीन के बंटवारे को लेकर विवाद चल रहा था। आरोप है गुरुवार रात 9:00 बजे मौजी लाल और उनके भाई रामकिशन अपने परिवार के साथ घर पर थे। चाचा वीरपाल नशे की हालत में गाली गलौज करते हुए घर में घुस आए। मौजी लाल ने विरोध किया तो वीरपाल ने अपने अन्य साथियों को बु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.