फर्रुखाबाद कन्नौज, मई 24 -- फर्रुखाबाद। कादरीगेट थाना क्षेत्र में पति-पत्नी के बीच विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों छत से नीचे गिरकर घायल हो गए। परिजनों ने दोनों को उपचार के लिए लोहिया जिला अस्पताल में भर्ती कराया। मऊदरवाजा थाना क्षेत्र के खैरबंदी नगला वजीर निवासी रजत और उसकी पत्नी रोशनी की शादी करीब तीन माह पहले हुई थी। परिजनों के अनुसार शादी के बाद से ही दोनों के बीच लगातार विवाद होता रहता था। शनिवार को दोनों छत पर झगड़ रहे थे, तभी लड़ते-लड़ते संतुलन बिगड़ गया और दोनों नीचे गिर पड़े। परिजनों ने बताया कि दोनों के बीच आए दिन विवाद होता रहता था। यह भी पढ़ें- भीषण गर्मी में पत्नी पंखा लगाने की कर रही थी जिद, नाराज पति ने गोली मारकर कर ली खुदकुशी वहीं रोशनी ने भी पति से विवाद होने की बात कही। घटना के बाद परिवार में अफरा-तफरी मच गई। दोनों का लोहिय...