बरेली, मार्च 24 -- सीबीगंज क्षेत्र के गांव बोहित में विवाद के दौरान बुजुर्ग महिला की जमीन पर गिरने से मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया, जिसमें मौत का कारण हार्ट अटैक बताया गया है। इस मामले में पुलिस से कोई शिकायत नहीं की गई है। सीबीगंज के गांव बोहित निवासी नूर मोहम्मद का पत्नी आसमा से किसी बात पर विवाद हो गया था। इस पर आसमा ने फोन करके अपने भाई शकील, अकील और रिश्तेदार निजाम को बुला लिया। इसके बाद कहासुनी के दौरान उनमें हाथापाई शुरू हो गई। नूर मोहम्मद की मां 65 वर्षीय मुन्नी बीचबचाव करने पहुंचीं और धक्कामुक्की में मुंह के बल गिरकर घायल हो गईं। इस पर उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी मिलने पर सीबीगंज पुलिस मौके पर पहुंची और शव पोस्टमार्टम को भेज दिया। पोस्टमार्टम में दि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.