झगड़े का वीडियो बनाने पर महिला से मारपीट
प्रयागराज, जून 3 -- प्रयागराज। रानीमंडी निवासी आसिफा नसीफ ने अपार्टमेंट में रहने वाले कुछ युवक-युवतियों पर मारपीट, गालीगलौज करने और जान से मारने की धमकी देने का मुकदमा अतरसुइया थाने में दर्ज कराया है। पीड़िता आसिफा नफीस पत्नी दिलशाद अहमद के अनुसार उनके अपार्टमेंट में रहने वाले रजा अब्बास और सुफियान के बीच विवाद हुआ था। सुरक्षा के उद्देश्य से वह झगड़े का वीडियो बनाने लगीं। आरोप है कि वीडियो बनाते देख रजा अब्बास, उसकी पत्नी शबी, भाई मुन्ना, उसकी पत्नी हुमा, बेटी अरीजा, बहन कनीज, उसके पति जामिन, रजा अब्बास की मां तथा अम्मू समेत अन्य लोगों ने उनके साथ मारपीट की। आरोपियों ने धक्का-मुक्की करते हुए गंदी गालियां दीं, मोबाइल छीनकर फेंक दिया और जान से मारने की धमकी दी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.