नई दिल्ली, अप्रैल 5 -- नई दिल्ली, का. सं.। वेस्ट करावल नगर इलाके में पड़ोसियों में हो रहे झगड़े के दौरान बीच-बचाव करने पहुंची महिला पर नुकीले हथियार से हमला कर दिया गया। गीता वेस्ट करावल नगर में रहती हैं। एक अप्रैल की रात उनकी किराएदार ममता पर पड़ोस में रहने वाली आशा ने गंदा पानी डाल दिया। इसे लेकर दोनों में झगड़ा हो गया। गीता बीच-बचाव करने पहुंची तो आशा भड़क गई। इस बीच गीता की बेटी घटना का वीडियो बनाने लगी। यह देख आशा के बेटे सूरज ने गीता के हाथ पर नुकीली चीज से हमला कर दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.