झगड़ा होने पर चाची पर किया जानलेवा हमला
बहराइच, जून 5 -- बलहा। नानपारा कोतवाली के हांड़ा बसेहरी में गुरूवार रात पारावारिक भूमि विवाद को लेकर आपस में भाईयो में झगड़ा हो रहा था। इसी दौरान भतीजे ने अपनी चाची पूनम (35) पत्नी राम कुमार पर धारदार हथियार से सिर पर हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। घायल को नानपारा सीएचसी लाए जाने पर चिकित्सकों ने प्राथमिक इलाज कर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया है। घायल को मेडिकल कालेज में भर्ती कर इलाज चल रहा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.