गोंडा, अप्रैल 13 -- गोंडा, संवाददाता। जिले के अलावल देवरिया के बग्गी रोड पर दो अस्पताल कर्मचारियों के बीच हुए झगड़े को शांत कराने पहुंचे एक दुकानदार और उसके भांजे पर चाकू से जानलेवा हमला कर दिया गया। हमले में दुकानदार गंभीर रूप से घायल हो गया और अस्पताल ले जाते समय रास्ते में ही उसकी मौत हो गई, जबकि भांजा घायल अवस्था में एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है। घटना से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। प्रभारी निरीक्षक अरविंद यादव ने बताया कि बग्गी रोड स्थित मेड लाइफ अस्पताल एवं ट्रामसेंटर में कार्यरत दो युवकों सत्य प्रकाश शुक्ल निवासी ग्राम रामापुर थाना मोतीगंज और अनूप शुक्ल निवासी इंदइक पुरवा रुद्रगढ़ नौसी थाना धानेपुर के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। देखते ही देखते यह विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों पक्षों ने अपने-अपने साथियों को मौके पर बु...