शाहजहांपुर, जून 29 -- झगड़े का बीच बचाव करने पर एक युवक ने गाली गलौज करते हुए बीच बचाव करने वाले व्यक्ति पर फायर कर दिया जिससे वह बाल बाल बच गया। सूचना पर पुलिस पहुंची लेकिन आरोपी फरार हो गया। मोहल्ला खलील कटरा के राजेंद्र कुमार ने बताया कि मोहल्ले में गुल मोहम्मद और मोहित के बीच सोमवार की सुबह किसी बात को लेकर झगड़ा हो रहा था। उन्होंने दोनों को झगड़ा करने से बचा दिया। इसी से नाराज होकर मोहित अपने घर से तमंचा लेकर आया और उनके साथ गाली गलौज करने लगा। आरोप है कि जब उन्होंने विरोध किया तो मोहित ने जान से मारने की नीयत से उनके ऊपर फायर कर दिया जिससे वह बाल बाल बच गए।मोहल्ले के लोगों के आ जाने पर मोहित धमकी देता हुआ भाग गया। कोतवाल प्रिंस शर्मा ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है, कार्रवाई की जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीए...