झगड़ा देख रहे बाराती को पीटा, चार पर केस
मुरादाबाद, जून 27 -- मूंढापांडे थाना क्षेत्र के गांव झोंडा में झगड़ा देख रहे बारात में आए युवक को गांव के चार युवकों को घेर कर पीट दिया। उसे जान से मारने की धमकी भी दी। बीते 22 जून को हुई घटना में युवक की तहरीर पर पुलिस ने चारों नामजद आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है। थाना मूंढापांडे के गांव मानपुर पट्टी निवासी मानव कुमार ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि बीते 22 जून को वह गांव गदई खेड़ा निवासी प्रदीप की बारात में मूंढापांडे के ही गांव झोंडा गया था। मानव के अनुसार किसी बात को लेकर गांव झोंडा के ही लोगों में आपस में विवाद हो गया। वह दूर खड़े होकर झगड़ा देखने लगा। आरोप है कि उसी दौरान झगड़े में शामिल झोंडा निवासी रोहित, हिमांशु उर्फ हप्पू, विक्की और प्रभात ने मानव कुमार को पीटना शुरूकर दिया। मारपीट के बाद कार्रवाई करने पर जान से मारने की धम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.