रांची, जुलाई 5 -- रांची, प्रमुख संवाददाता। धुर्वा थाना क्षेत्र में चार दिन पहले एएसआई के साथ उलझने और मारपीट के मामले में प्राथमिकी दर्ज की गई है। एएसआई हीरानंद मिश्रा की ओर से दर्ज कराई गई प्राथमिकी में राहुल छेत्री को आरोपी बनाया गया है। एएसआई की ओर से थाने में दिए गए आवेदन में कहा गया है कि दो जून को शालीमार बाजार के पास दो पक्षों में झगड़ा हो रहा था। सूचना मिलने के बाद पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। दोनों पक्षों में हो रहे झगड़े को शांत कराने का प्रयास किया तो आरोपी उनके साथ उलझ गए। भीड़ उन पर टूट पड़ी और मारपीट शुरू कर दी। यहां तक कि आरोपियों ने बेरल लाइट भी छीन ली। वहां मौजूद दूसरे पुलिस कर्मचारियों के हस्तक्षेप के बाद मामला शांत हुआ। इसके बाद वह थाना गए और मामला दर्ज कराया। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्व...