संतकबीरनगर, अप्रैल 29 -- सांथा। बेलहर कला थाना क्षेत्र के खरवनिया गांव में गत सोमवार को झगड़ा छुड़ाने गई बुजुर्ग महिला को उसके ही नाती, पोते व बहुओं ने मिलकर लाठी-डंडे व मुक्के से पीट दिया। भद्दी-भद्दी गालियां देते हुए जान से मारने की धमकी भी दी। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। ग्राम खरवनिया निवासी सायरा पत्नी बरकत अली ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि गांव में झगड़ा हो रहा था। वह झगड़ा छुड़ाने गई थी। आरोप है कि इसी दौरान उसके नाती समीर पुत्र औरंगजेब, मंगरू पुत्र बरकत अली, झीनकी पत्नी औरंगजेब व सैनारा पत्नी मंगरू ने एकराय होकर भद्दी-भद्दी गालियां देते हुए उसपर हमला कर दिया। यह भी पढ़ें- नाली के विवाद में दबंगों ने घर में घुसकर महिला को पीटा चारों ने लाठी-डंडा और मुक्के से सायरा को मारापीट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.