फिरोजाबाद, जून 4 -- थाना खैरगढ़ क्षेत्र अंतर्गत अलग-अलग स्थानों से तीन लोगों के खिलाफ शांति भंग की कार्रवाई की है। खैरगढ़ निवासी ललित कुमार पुत्र चरण सिंह एवं लक्ष्मण सिंह पुत्र बृजकिशोर शराब पीकर झगड़ा कर रहे थे। थाना पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर शांति भंग की कार्रवाई की है। वहीं थाना खैरगढ़ क्षेत्र अंतर्गत पैतपुरा निवासी केहरी सिंह पुत्र रामस्वरूप को पारिवारिक विवाद को लेकर झगड़ा करने के आरोप में गिरफ्तार कर जेल भेजा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...