रुडकी, मार्च 24 -- मंगलौर। पुलिस ने अलग-अलग कार्रवाइयों में 5 लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने सभी आरोपियों का चालान कर दिया है। ग्राम पीरपुरा में आपसी विवाद को लेकर कुछ लोग आपस में भिड़ गए थे। मौके पर पहुंची पुलिस ने संघर्ष कर रहे लोगों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन वे मारपीट और हंगामा करने पर आमादा रहे। शांति भंग होने की आशंका को देखते हुए पुलिस ने कार्रवाई की और मौके से 4 आरोपियों को शांति भंग के तहत गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए आरोपियों के नाम इकबाल, अफजाल, इखलाक व इकराम निवासी पीरपुरा बताए गए हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...