इंफाल, अप्रैल 21 -- मणिपुर में हालात सुधरने का नाम नहीं ले रहे। मंगलवार को भी यहां पर अलग-अलग जगहों पर प्रदर्शन हुए। पहाड़ी और घाटी वाले जिलों में हिंसक घटनाएं देखने को मिलीं। इसको लेकर कांग्रेस ने केंद्र सरकार पर निशाना साधा है। कांग्रेस का कहना है कि यहां पर हालात सामान्य करने के लिए बातचीत शुरू की जाए। वहीं, सीमावर्ती जिलों सेनापट्टी और जुड़े हुए कांगपोकपी में दो आदिवासी समुदायों के बीच भिड़ंत हो गई। यह भिड़ंत एक बंद के आयोजन को लेकर हुई। इन सबके बीच घाटी में स्थित पांच जिलों में अभी भी कर्फ्यू लागू है। एक अन्य घटना में मणिपुर के थौबल जिले में मंगलवार को मुख्यमंत्री वाई खेमचंद सिंह के कार्यक्रम स्थल की ओर बढ़ रही भीड़ पर सुरक्षा बलों द्वारा कथित तौर पर गोलीबारी किए जाने से एक व्यक्ति घायल हो गया। अचानक होने लगा पथरावझगड़ा तब शुरू हुआ ज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.