समस्तीपुर, अप्रैल 6 -- सरायरंजन। सरायरंजन नगर पंचायत के झखरा ब्रह्मस्थान में श्री श्री 1008 लक्ष्मी नारायण महायज्ञ एवं भागवत कथा से माहौल भक्तिमय बना है। भागवत कथा सुनने एवं महायज्ञ देखने के लिए दूर दूर से श्रद्धालुओं का आगमन होता है। भागवत कथा अयोध्या धाम से आए कथावाचक रामायण दास जी महाराज के द्वारा किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि भागवत, श्री विष्णु महापुराण, राम कथा आदि कथा मनुष्य को सुननी चाहिए। इसके श्रवण से तन-मन, शरीर, घर में सुख समृद्धि की प्राप्ति होती हैं। महायज्ञ स्थल पर 51 देवी देवताओं की प्रतिमा भी स्थापित की गयी है। महायज्ञ में भाजपा नेता रंजीत निर्गुणी ने कथावाचक को सम्मानित किया। महायज्ञ को सफल बनाने में दिलीप कुमार झा, शिव कुमार, अनीश कुमार, दिनेश झा, पावन झा, रामप्रसाद झा, रामचंद्र झा, संजय झा, लालबाबू झा, संजीत झा, मंटु ...