कानपुर, मार्च 16 -- कानपुर, प्रमुख संवाददाता। जीटी रोड के समानांतर स्थित अंतरराज्यीय बस अड्डा झकरकटी के कायाकल्प का काम जून 2026 से शुरू होगा। इस दौरान यहां से संचालित अलग-अलग रूटों की लगभग 1050 बसें फजलगंज, रावतपुर, सिग्नेचर सिटी और चुन्नीगंज डिपो से आएंगी-जाएंगी। पांचवां वैकल्पिक बस अड्डा विकसित करने के लिए जिला प्रशासन जाजमऊ के पास जमीन मुहैया कराएगा। अभी जमीन तय नहीं हुई है। 143 करोड़ रुपये से अंतरराज्यीय बस अड्डे का कायाकल्प प्रस्तावित है। लगभग दो साल यह बस अड्डा बंद रहेगा। यहां से रोजाना औसतन एक हजार से अधिक बसों का संचालन होता है। सबसे अधिक संचालन पूर्वांचल, लखनऊ और बुंदेलखंड इलाकों की बसों का होता है। इस कारण इन बसों को दूसरे अड्डों से संचालित करने का फैसला हुआ है। रोडवेज के आरएम महेश कुमार ने बताया कि बस अड्डों का अस्थायी इंतजाम ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.