देवघर, अप्रैल 10 -- कांग्रेस छात्र संगठन देवघर एनएसयूआई के जिलाध्यक्ष रवि वर्मा के नेतृत्व में गुरुवार को जिले में एनएसयूआई का स्थापना दिवस मनाया गया। 56 वां स्थापना दिवस के मौके पर झंडोत्तोलन एवं पौधरोपण कार्यक्रम हुआ। देवघर एनएसयूआई के जिलाध्यक्ष ने झंडोत्तोलन कर झंडे को सलामी दी। साथ ही देवघर एनएसयूआई को नए आयाम तक पहुंचाने का संकल्प लिया। जिलाध्यक्ष ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने 9 अप्रैल 1971 को केरल छात्र संघ और पश्चिम बंगाल छात्र संघ परिषद को मिलाकर एनएसयूआई छात्र संगठन की स्थापना की थी। तब से हर वर्ष 9 अप्रैल को एनएसयूआई का स्थापना दिवस मनाया जाता है। मौके पर उपस्थित देवघर युवा कांग्रेस के जिलाध्यक्ष आशीष भारद्वाज ने कहा कि एनएसयूआई संगठन देश का सबसे बड़ा छात्र संगठन है। यह संगठन एक प्रेरणादायी स्तंभ के रूप में कार्य...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.