सासाराम, जनवरी 24 -- डेहरी, एक संवाददाता। अभिनव कला संगम द्वारा इंद्रपुरी सोन नद क्षेत्र में बैठक सह प्रीतिभोज का आयोजन शनिवार दोपहर किया गया। जिसमें प्रमुख रूप से संस्था के जन्मदाता संस्थापक रामकृष्ण शर्मा उर्फ बड़कू भैया, जीवन प्रकाश, सुमंत मिश्रा आदि उपस्थित थे। संस्था अध्यक्ष कमलेश कुमार की अध्यक्षता में हुई बैठक में शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों तक नाटक कला व संस्कृति को जीवंत रखने के लिए कार्यक्रम करने, सभी जिलों में संस्था का केंद्र स्थापित करने का निर्णय लिया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...