पीलीभीत, मार्च 29 -- शुक्रवार को थाना न्यूरिया क्षेत्र के ग्राम बनकटी से एक झंडी यात्रा यशवंतरी देवी मंदिर में आई थी। यहां पूजा अर्चना करने के बाद झंडी यात्रा वापस लौटी। वापसी के दौरान गांव में प्रसाद वितरण के बाद डीजे पर डांस किया जा रहा था। गांव में ही स्थित देव स्थान पर डांस के दौरान लड़कियों से छेड़छाड़ को लेकर दो गुटों में मारपीट हो गई। दोनों गुट एक ही समुदाय के थे। मारपीट में एक पक्ष के 19 वर्षीय हरेंद्र सागर पुत्र पोथीराम और दूसरे पक्ष के साहिल सोनकर पुत्र सोहनलाल घायल हो गए। दोनों के सिर में चोटें आई हैं। अचानक हुए घटनाक्रम से अफरातफरी मच गई। सूचना मिलने पर न्यूरिया पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने घायलों का मेडिकल कराया है। हालांकि अभी तक घटना को लेकर कोई तहरीर पुलिस को नहीं दी गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीए...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.