साहिबगंज, अगस्त 4 -- साहिबगंज। आमजन को त्वरित, प्रभावी एवं आधुनिक पुलिस सहायता उपलब्ध कराने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल के तहत झारखंड पुलिस मुख्यालय से उपलब्ध कराए गए डायल 112 के तहत 15 अत्याधुनिक बोलेरो को मंगलवार को यहां पुलिस मुख्यालय परिसर से राज्य सरकार के राजस्व, निबंधन एवं भूमि सुधार ( निबंधन रहित) व परिवहन विभाग के मंत्री दीपक बिरुवा ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। मौके पर मंत्री श्री बिरुवा ने कहा कि राज्य सरकार नागरिकों की सुरक्षा, कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने तथा आपातकालीन परिस्थितियों में त्वरित पुलिस सहायता सुनिश्चित करने के लिए निरंतर आधुनिक संसाधनों से पुलिस व्यवस्था को सशक्त कर रही है। यह भी पढ़ें- Sahibganj News: झंडी दिखाकर डायल 112 के वाहनों को किया गया रवानाआपातकालीन सेवा में सुधार डायल 112 सेवा के तहत उपलब्ध कराए गए...