मुरादाबाद, जुलाई 17 -- भूजल संरक्षण सप्ताह के पहले दिन शुक्रवार को संयुक्त विकास आयुक्त डीके तिवारी ने झंडी दिखाकर प्रचार-प्रसार वाहन रवाना किया। यह वाहन आमजन को जल संरक्षण, वर्षा जल संचयन तथा भूजल पुनर्भरण के प्रति जागरूक करेगा। संयुक्त विकास आयुक्त ने बताया कि भूजल स्तर को सुरक्षित बनाए रखने के लिए समाज के प्रत्येक नागरिक की सक्रिय भागीदारी जरूरी है। जल का विवेक पूर्ण उपयोग, वर्षा जल संचयन तथा भूजल पुनर्भरण को जन-आंदोलन का स्वरूप देकर ही भविष्य की जल आवश्यकताओं को सुरक्षित किया जा सकता है। अभियान के तहत विभिन्न शिक्षण संस्थानों, औद्योगिक इकाइयों, सरकारी कार्यालयों एवं अन्य सार्वजनिक स्थलों पर भी जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। यह भी पढ़ें- भू-जल सप्ताह पर जल संरक्षण का दिलाया संकल्प यह भी पढ़ें- भूजल जन जागरुकता के लिए रवाना किया ...