झंडा लगाने के विवाद में 30 पर केस, छह को जेल
आजमगढ़, अप्रैल 14 -- मेंहनगर (आजमगढ़) हिन्दुस्तान संवाद। क्षेत्र के गोपालपुर गांव में रविवार को स्मृति द्वार पर विश्व हिंदू परिषद का झंडा हटाकर भीम आर्मी का झंडा लगाने को लेकर हुए बवाल में पुलिस ने दोनों पक्षों के 30 नामजद तथा अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। शांतिभंग की आशंका में पुलिस ने दोनों पक्षों के छह लोगों को जेल भेज दिया। जिला प्रशासन मंगलवार को आंबेडकर जयंती के मद्देनजर अलर्ट है। गांव में पुलिस बल लगातार गश्त कर रहा है। मेंहनगर-खरिहानी मार्ग पर गौतम नगर गोपालपुर के प्रवेश द्वार पर स्वर्गीय बाबू उदय सिंह स्मृति द्वार स्थित है, जहां पहले से विश्व हिंदू परिषद का झंडा लगा हुआ था। यह भी पढ़ें- VHP का झंडा उतार भीम आर्मी का लगाने पर बवाल; ईंट-पत्थर चले, पथराव में दो दारोगा घायल रविवार को कुछ युवकों ने उक्त झंडा हटाकर वहां भीम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.