देहरादून, अगस्त 1 -- देहरादून, वरिष्ठ संवाददाता। झंडा मोहल्ला मलियान गली में अल्पसंख्यकों की बंद पड़ी दुकानों को खुलवाने और हाईकोर्ट के फैसले को लागू करने की मांग को लेकर विभिन्न राजनीतिक, सामाजिक संगठनों तथा उत्तराखंड आंदोलनकारियों ने जिलाधिकारी कार्यालय पर प्रदर्शन कर ज्ञापन सौंपा। जिलाधिकारी की ओर से सिटी मजिस्ट्रेट ने ज्ञापन स्वीकार कर आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया।प्रतिनिधिमंडल ने आरोप लगाया कि 18 जून को सांप्रदायिक आधार पर दुकानें बंद कराई गई थीं। हाईकोर्ट के आदेश के बाद 27 जुलाई को पीड़ित की दुकान खुली, लेकिन कुछ तत्वों द्वारा लगातार धमकियां दी जा रही हैं और आत्मदाह व आगजनी की साजिश रची जा रही है। संगठनों ने आरोपियों के खिलाफ तत्काल प्राथमिकी दर्ज करने, पीड़ितों को सुरक्षा देने और पुलिस बल तैनात करने की मांग की। समाधान न होने पर ...