झंडा मेले में 124 रक्त एकत्र
देहरादून, मार्च 7 -- फोटो देहरादून। ऐतिहासिक झंडा मेले के अवसर पर श्री महाकाल सेवा समिति द्वारा चार दिवसीय स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का शुभारंभ सज्जाद गद्दी नशीन श्री महंत देवेंद्र दास महाराज जी ने दीप प्रज्वलित कर किया। महाराज ने रक्तदाताओं को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया और जीवन बचाने में रक्तदान के महत्व को समझाया। शिविर के पहले दिन पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ से आई संगतों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया, जिसमें कुल 124 यूनिट रक्त एकत्रित हुआ। इस अवसर पर श्री महंत इंद्रेश अस्पताल की टीम और कथा व्यास सुभाष जोशी, समिति अध्यक्ष रोशन राणा, बालकृष्ण शर्मा, गौरव जैन, विनय प्रजापति, राहुल माटा, हिमांशु कोटनाला, कृतिका राणा आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.