साहिबगंज, मार्च 31 -- साहिबगंज। आदिवासी समुदाय के प्रमुख पर्व सरहूल आयोजन की तैयारी सरना कमेटी कर रहा है। सरहूल शहर के छोटा पंचगढ़ स्थित झंडा मेला परिसर स्थित सरना स्थल पर मनाया जायेगा। इसे पांच अप्रैल को मनाया जायेगा। इसे लेकर बीते दिनों शहर के छोटा पंचगढ़ स्थित झंडा मेला परिसर में सरना कमेटी की बैठक बालदेव उरांव की अध्यक्षता में हुई थी। बैठक में ही सरहूल मनाने की तिथि व स्थान का निर्धारण किया गया है। सरहूल के मौके पर विधि विधान से पूजन आदि कराने के बाद सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन किया जायेगा। इसके लिए सभी को जल्द ही आमंत्रित भी किया जायेगा। आयोजन में सरना कमेटी के अध्यक्ष नेताजी उरांव, सचिव विकास उरांव, कोषाध्यक्ष राहुल कुजूर के अलावा अभिमन्यू उरांव, छोटू उरांव, नेताजी उरांव, रंजीत उरांव, गीता कुमारी, गुजरा उरांव, मेघा उरांव, रोहित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.