गाजीपुर, अप्रैल 16 -- खानपुर (गाजीपुर)। पोखरामोड़ तिमोहानी पर झंडा फाड़े जाने के मामले में बुधवार की रात हुए विरोध प्रदर्शन के बाद पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है। इस मामले में दी गई तहरीर के आधार पर खानपुर पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। थानाध्यक्ष राजीव कुमार पाण्डेय ने बताया कि मामले को गंभीरता से लेते हुए अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस घटना की जांच कर रही है और बहुत जल्द आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। पोखरामोड़ पर झंडा फाड़े जाने की घटना के बाद स्थानीय लोगों में आक्रोश फैल गया था और कुछ समय के लिए स्टेट हाईवे पर जाम लगाकर विरोध प्रदर्शन किया गया था। यह भी पढ़ें- पोखरामोड़ पर झंडा फाड़ने के विरोध में स्टेट हाईवे जाम पुलिस के समझाने के बाद मामला शांत हुआ।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.