झंडा जुलूस में हथियारों का प्रदर्शन करने पर तीन दर्जन नामजद व 300 अज्ञात पर केस
मोतिहारी, अगस्त 29 -- तुरकौलिया, निस । तुरकौलिया गांधी घाट पर महावीरी झंडा जुलूस के दौरान सरकारी दिशा-निर्देशों का उल्लंघन करने के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। जुलूस में धारदार हथियारों का प्रदर्शन और प्रतिबंध के बावजूद डीजे बजाने के आरोप में 40 नामजद समेत करीब 300 अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। मामले में एक अज्ञात डीजे संचालक को भी आरोपित बनाया गया है। पुलिस के अनुसार, शुक्रवार को गांधी घाट पर महावीरी झंडा के अवसर पर निकाले गए जुलूस के दौरान प्रशासन की ओर से जारी गाइडलाइन का पालन नहीं किया गया। जुलूस में कई लोगों द्वारा खुलेआम धारदार हथियारों का प्रदर्शन किया गया, जबकि प्रतिबंध के बावजूद डीजे का भी इस्तेमाल किया गया। इसकी सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मामले की जांच कर कानूनी कार्रवाई शुरू की। यह भी पढ़ें- Siwan N...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.