रांची, मार्च 19 -- रांची, वरीय संवाददाता। श्री महावीर मंडल डोरंडा केंद्रीय समिति के तत्वावधान में गुरुवार की संध्या हिंदू नव वर्ष के उपलक्ष्य में डोरंडा के झंडा चौक पर भव्य महाआरती सह गंगा आरती का आयोजन किया गया। इस विशेष अनुष्ठान के लिए बनारस से आए विद्वान पंडितों ने गंगा आरती की परंपरा का निर्वहन किया, जिसे देखने के लिए स्थानीय भक्तों की भारी भीड़ जुटी। इस महाआरती में रांची और डोरंडा के विभिन्न धार्मिक व सामाजिक संगठनों सहित सभी अखाड़ाधारियों ने विशेष रूप से शिरकत की। आयोजन को सफल बनाने में श्री डोरंडा महावीर मंडल के संजय पोद्दार, मनोज वर्मा, शंभु गुप्ता, राजकुमार पाल सहित कई गणमान्य सदस्यों की सक्रिय भूमिका रही। दीपों की रोशनी और वैदिक मंत्रोच्चार से पूरा क्षेत्र भक्ति के वातावरण से सराबोर रहा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीए...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.