छपरा, जनवरी 28 -- छपरा ,हमारे संवाददाता l भगवान बाजार थाना क्षेत्र स्थित सर्किट हाउस के समीप स्थित सहायक बंदोबस्ती कार्यालय प्रांगण में 26 जनवरी को झंडोतोलन किया गया था। उसके बाद कार्यालय बंद होने के उपरांत असामाजिक तत्वों ने झंडा के साथ छेड़छाड़ कर झंडा को उल्टा कर दिया। इस संबंध में सहायक बंदोबस्त पदाधिकारी राणा आदित्य प्रताप सिंह ने भगवान बाजार थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.