काशीपुर, अप्रैल 6 -- काशीपुर। भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस पर सोमवार को जिला अध्यक्ष मनोज पाल के नेतृत्व में जिला कार्यालय पर पूरे धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इसमें सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। इस दौरान जिला अध्यक्ष के साथ मिलकर सभी ने ध्वजारोहण किया। कार्यक्रम के दौरान जिला अध्यक्ष मनोज पाल एवं अन्य पदाधिकारियों सहित मेयर दीपक बाली ने सभी कार्यकर्ताओं को पार्टी के स्थापना दिवस की शुभकामनाएं दीं और उनके योगदान की सराहना की। उन्होंने कहा कि पार्टी की मजबूती कार्यकर्ताओं की निष्ठा और समर्पण से ही संभव है। देवतुल्य कार्यकर्ताओं के सहयोग और मेहनत का ही परिणाम है कि आज भाजपा विश्व की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी है। यहां दर्जाधारी मंजीत सिंह राजू, पूर्व विधायक डॉ. शैलेंद्र मोहन सिंघल, मत्स्य विकास अभिकरण उपाध्यक्...