झंडापुर में होटल में कर्मचारी की मौत, बेगूसराय का था रहने वाला
भागलपुर, सितम्बर 28 -- मृतक के सिर पर चोट के निशान, काफी खून भी निकला है : एसडीपीओ बिहपुर। झंडापुर थाना क्षेत्र अंतर्गत राष्ट्रीय राजमार्ग 31 पर एक होटल में कर्मचारी की मौत हो गई है। वह बेगूसराय जिला के मंझौल निवासी बताया जा रहा है। झंडापुर थाना क्षेत्र के एनएच-31 स्थित शांति ढाबा होटल में एक कर्मी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतक की पहचान बेगूसराय जिले के मंझौल निवासी भवेश कुमार के रूप में बताई जा रही है। घटना की सूचना मिलते ही झंडापुर थानाध्यक्ष प्रशांत कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और मामले की जानकारी ली। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई के बाद पोस्टमार्टम के लिए नवगछिया अनुमंडल अस्पताल भेज दिया। घटना के बाद ढाबा परिसर में लोगों की भीड़ जुट गई। पुलिस कर्मियों ने मौके पर मौजूद लोगों से घटना के संबंध में जा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.