भागलपुर, मार्च 11 -- झंडापुर थाना क्षेत्र के झंडापुर गांव में मारपीट कर नगदी और जेवरात लूट लिया गया है। इस संबंध में अमित चौधरी की पत्नी रानी देवी ने झंडापुर थाने में आवेदन देकर प्राथमिकी दर्ज करने की मांग की है। आवेदन में प्रियांशु, प्रीतम समेत चार लोगों को नामजद आरोपित बनाया गया है। रानी देवी ने अपने आवेदन में बताया कि बीते रविवार को आरोपितों ने पहले घर के सामने लगे सीसीटीवी कैमरे को तोड़ दिया, इसके बाद घर में जबरन घुसकर मारपीट की। उन्होंने आरोप लगाया कि घर में रखे बक्सा को तोड़कर उसमें रखे करीब छह लाख रुपये नगद और जेवरात लूट लिए। नगद और आभूषण मिलाकर कुल सात लाख पचास हजार रुपये से अधिक का नुकसान होने की बात कही। घटना के बाद पीड़ित परिवार ने तत्काल डायल 112 पर फोन कर पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की ...