भागलपुर, मार्च 16 -- झंडापुर थाना क्षेत्र के झंडापुर शेख टोला में मारपीट का मामला सामने आया है। इसको लेकर महरुम अब्बास की पत्नी समन मिशा ने झंडापुर थाने में प्राथमिकी दर्ज कराने के लिए आवेदन दिया है। आवेदन में पड़ोस के ही तीन लोगों को नामजद किया गया है। पीड़िता ने बताया कि पूर्व में भी कई बार मारपीट की घटना हो चुकी है, जिसकी सूचना गांव के सरपंच को दी गई थी। रविवार की सुबह करीब नौ बजे फिर से जबरन मारपीट की गई, जिसमें उन्हें आंशिक चोट और हाथ में चोट लगी। थानाध्यक्ष ने बताया जांचोपरांत कार्रवाई की जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.