मधुबनी, मार्च 30 -- झंझारपुर, निज संवाददाता। झंझारपुर शहर के कैथिनिया चौक से पथराही के बीच सोमवार को यातायात व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई। झंझारपुर-मधेपुर मुख्य सड़क पर लगे भीषण जाम के कारण राहगीरों और यात्रियों को भीषण गर्मी के बीच घंटों हलकान होना पड़ा। आलम यह था कि आम वाहनों के साथ-साथ पुलिस की गश्ती गाड़ी भी इस जाम में फंसी रही, जिससे पुलिस प्रशासन की बेबसी साफ झलक रही थी। स्थानीय लोगों के अनुसार, इस मुख्य मार्ग पर जाम की समस्या अब नियति बन चुकी है। सड़क की चौड़ाई मुख्य मार्ग के मानकों के अनुरूप नहीं है, ऊपर से सड़क किनारे बने अवैध टेम्पो स्टैंड कोढ़ में खाज का काम कर रहे हैं। दो से तीन प्रमुख स्थानों पर चालकों ने मनमाने ढंग से स्टैंड बना लिया है, जिससे सड़क का बड़ा हिस्सा बाधित रहता है। सोमवार को स्थिति तब और गंभीर हो गई जब वाहनों की कतार कई कि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.