मधुबनी, मार्च 30 -- झंझारपुर। बिहार में पूर्ण शराबबंदी के बावजूद रेल मार्ग से शराब की तस्करी के प्रयास थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। ताजा मामला झंझारपुर स्टेशन का है, जहां सोमवार सुबह प्लेटफॉर्म संख्या तीन पर लावारिस हालत में रखे दो बैगों से भारी मात्रा में हरियाणा निर्मित विदेशी शराब बरामद की गई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, सुबह लगभग 10:25 बजे गश्त के दौरान सहायक उपनिरीक्षक बिकाश कुमार यादव और आरक्षी विद्यानंद ठाकुर की नजर इन लावारिस बैगों पर पड़ी। संदेह होने पर जब सुरक्षाकर्मियों ने बैगों की तलाशी ली, तो उनमें 'सिग्नेचर व्हिस्की' (हरियाणा में बिक्री हेतु) की बोतलें बरामद हुईं। जब्त खेप में 750 एमएल की 13 बोतलें सुरक्षित अवस्था में थीं, जबकि 7 बोतलें टूटी हुई पाई गईं। अधिकारियों के अनुसार, कुल बरामद शराब की मात्रा 9.750 लीटर आंकी गई है। ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.