मधुबनी, फरवरी 11 -- झंझारपुर। मिथिलांचल के झंझारपुर-निर्मली रेल खंड पर बुधवार को उस समय गर्व और देशभक्ति का माहौल बन गया, जब भारतीय सेना की साजो- सामान से लदी एक मिलिट्री स्पेशल ट्रेन यहां से गुजरी। ट्रेन पर लदीं अत्याधुनिक स्वदेशी तोपों और सैन्य उपकरणों को देख स्टेशन पर मौजूद यात्रियों और स्थानीय युवाओं में उत्साह देखा गया। इस दौरान पूरा परिसर 'भारत माता की जय' के नारों से गूंज उठा। झंझारपुर जंक्शन के अलावा मिथिला दीप, तमुरिया, चिकना, घोघरडीहा और निर्मली स्टेशनों से होकर गुजरी इस विशेष ट्रेन ने इस रेल खंड के बढ़ते सामरिक महत्व को रेखांकित किया है। रेलवे के अधिकारियों के अनुसार भारतीय रेलवे अब भारी सैन्य मशीनों और युद्धक सामग्रियों को देश के एक छोर से दूसरे छोर तक पहुंचना सुगम बना रहा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.