मधुबनी, मई 9 -- धर्मेंद्र नारायण झा झंझारपुर। स्थानीय व्यवहार न्यायालय परिसर में शनिवार को अनुमंडल विधिक सेवा समिति के तत्वावधान में विशेष लोक अदालत का भव्य आयोजन किया गया। एडीजे प्रथम सह समिति के अध्यक्ष सुशील कुमार दीक्षित की अध्यक्षता में आयोजित इस अदालत में वर्षों से लंबित मामलों का त्वरित निपटारा करते हुए आपसी सहमति के आधार पर भारी राशि का समझौता किया गया। विशेष लोक अदालत की सफलता का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि इसमें कुल 224 फौजदारी मामलों का निष्पादन किया गया। इसके साथ ही विभिन्न बैंकों के 150 बकाया ऋण वादों को सुलझाते हुए एक करोड़ 37 लाख 71 हजार रुपये का सेटलमेंट किया गया। यह भी पढ़ें- राष्ट्रीय लोक अदालत : 1205 मामलों में 2.15 करोड़ का हुआ सेटलमेंट विधिक सेवा समिति के अनुसार, ऋण मामलों के अतिरिक्त बिजली बिल और माप-तौल से जुड़े ...