झंझारपुर में होगा मिथिला आइडल ऑडिशन, 28 जून से गूंजेगा सुरों का संग्राम
मधुबनी, जून 7 -- झंझारपुर। मिथिला की लोक एवं संगीत प्रतिभाओं को राष्ट्रीय और वैश्विक पहचान दिलाने के उद्देश्य से शुरू किए गए 'मिथिला आइडल' का पहला ऑडिशन 28 जून से झंझारपुर के जानकी विवाह भवन में आयोजित होगा। आयोजकों का दावा है कि मैथिली संगीत कला को समर्पित इस तरह का यह देश का पहला बड़ा आयोजन है। अब तक ऑनलाइन ऑडिशन के लिए 100 से अधिक प्रतिभागी पंजीकरण करा चुके हैं। शनिवार देर शाम सम्राट अशोक भवन में आयोजित प्रेस वार्ता में मिथिला आइडल आयोजन एवं संचालन समिति के अध्यक्ष बबलू शर्मा ने बताया कि ग्रामीण और स्थानीय प्रतिभाओं को उचित मंच उपलब्ध कराने के लिए इस कार्यक्रम की शुरुआत की गई है। उन्होंने कहा कि मिथिला की समृद्ध संगीत परंपरा को नई पहचान देने की दिशा में यह एक महत्वपूर्ण प्रयास है。 यह भी पढ़ें- सांस्कृतिक दलों के पंजीकरण के लिए 30 तक दें...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.