झंझारपुर में विवाहिता की हत्या, पति घर छोड़ फरार
मधुबनी, जून 8 -- झंझारपुर। थाना क्षेत्र के सिमरा वार्ड संख्या-11 स्थित मुसहरी टोला में सोमवार को एक विवाहिता की हत्या कर दी गई। मृतका की पहचान 22 वर्षीय रिंकी देवी के रूप में हुई है। घटना के बाद उसका पति नीरज सदाय घर छोड़कर फरार हो गया है। पुलिस इसे हत्या का मामला मानकर जांच में जुट गई है। घटना की सूचना मिलते ही एसडीपीओ सुबोध कुमार सिन्हा तथा थानाध्यक्ष सुनील कुमार सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और मामले की छानबीन शुरू की। वैज्ञानिक अनुसंधान के लिए एफएसएल (फॉरेंसिक साइंस लैब) की टीम को भी बुलाया गया, जिसने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।
घटनाक्रम स्थानीय लोगों ने बताया कि रिंकी देवी और नीरज सदाय ने करीब दो वर्ष पूर्व प्रेम विवाह किया था। मृतका का मायका और ससुराल एक-दूसरे से कुछ ही दूरी पर स्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.