मधुबनी, मई 4 -- झंझारपुर,निज संवाददाता। झंझारपुर रेलवे स्टेशन के पूर्वी हिस्से और कैथिनिया गुमटी (एलएसएच 55) के समीप रेलवे की भूमि पर किए गए अवैध अतिक्रमण को लेकर रेल प्रशासन ने बुलडोजर अभियान चलाने का मन बना लिया है। लंबे समय से अतिक्रमित करीब 30 धुर बेशकीमती जमीन को मुक्त कराने के लिए आगामी 5 और 6 मई को व्यापक अभियान चलाया जाएगा। इस दौरान रेलवे की जमीन पर बने पक्के और कच्चे मकानों को बुलडोजर से ध्वस्त करने का आदेश जारी किया गया है। रेलवे के सीनियर सेक्शन इंजीनियर के अनुरोध पर अनुमंडल प्रशासन द्वारा यह सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जा रही है। एसडीएम कुमार गौरव ने इस अभियान को सुचारू रूप से चलाने एवं विधि व्यवस्था बनाए रखने के लिए नगर परिषद के स्वच्छता पदाधिकारी दीपक कुमार को दंडाधिकारी नियुक्त किया गया है। विधि-व्यवस्था बनाए रखने और किसी भी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.