झंझारपुर में मल्टी स्पेशलिस्ट एंड रिसर्च सेंटर हॉस्पिटल का शुभारंभ
मधुबनी, जून 28 -- झंझारपुर। झंझारपुर में शनिवार की देर शाम बाजार समिति के सामने स्थित आर सी मेमोरियल मल्टी स्पेशलिस्ट एंड रिसर्च सेंटर हॉस्पिटल का शुभारंभ किया गया। अस्पताल का उद्घाटन डीएमसीएच के सेवानिवृत्त प्रोफेसर डॉ. ए.के. गुप्ता ने फीता काटकर किया।अस्पताल का संचालन प्रसिद्ध चिकित्सक डॉ. के सी महासेठ की देखरेख में किया जाएगा। उद्घाटन समारोह में चिकित्सकों ने बताया कि यहां आयुष्मान भारत योजना के तहत मरीजों को उत्कृष्ट स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। अस्पताल में 24 घंटे चिकित्सा सुविधा देने के लिए महिला चिकित्सक डॉ. ममता महासेठ एवं डॉ. क्षितिज कुमार अपनी सेवाएं देंगे।डॉ. ममता महासेठ ने बताया कि अस्पताल में महिलाओं के लिए बांझपन (इन्फर्टिलिटी), आईवीएफ सहित स्त्री एवं प्रसूति रोगों के आधुनिक उपचार की सुविधा उपलब्ध होगी। यह भी पढ़ें- ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.