मधुबनी, दिसम्बर 8 -- मधेपुर/झंझारपुर,निसं/निप्र। झंझारपुर प्रखंड के कृषि कार्यालय में सोमवार को प्रखंड स्तरीय उर्वरक निगरानी समिति की बैठक हुई। इसमें प्रखंड कृषि पदाधिकारी अरुण कुमार सिंह सहित समिति के सदस्य व प्रखंड के उर्वरक विक्रेता शामिल हुए। बैठक में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष सह बीस सूत्री उपाध्यक्ष ठक्को राय ने कहा कि किसानों को सही समय पर और उचित मूल्य पर खाद्य-बीज उपलब्ध कराया जाए, ताकि उन्हें खेती करने में कोई परेशानी न हो। वहीं प्रखंड कृषि पदाधिकारी अरुण कुमार सिंह ने कहा कि सरकार किसानों को समय पर उर्वरक उपलब्ध कराने के लिए कटिबद्ध है। उन्होंने उर्वरक विक्रेताओं से कहा कि इसमें कोताही व लापरवाही बरतने वाले चिन्हित किए जाएंगे और उनके विरूद्ध कार्रवाई की अनुशंसा की जाएगी। उन्होंने सभी विक्रेताओं को इस बात को ध्यान में रखते हुए किसान...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.