झंझारपुर में केंद्रीय विद्यालय निर्माण का रास्ता साफ
मधुबनी, जुलाई 19 -- झंझारपुर। झंझारपुर अनुमंडल क्षेत्र के छात्रों के लिए गुणवत्तापूर्ण शिक्षा की दिशा में एक बड़ा कदम उठाया गया है। राज्य मंत्रिपरिषद के निर्णय के आलोक में शनिवार को झंझारपुर में नवीन केंद्रीय विद्यालय के निर्माण हेतु बिहार सरकार और केंद्रीय विद्यालय संगठन (केवीएस) के बीच 5 एकड़ भूमि की लीज डीड का पंजीकरण सफलतापूर्वक संपन्न हो गया है। स्थानीय सब-रजिस्ट्री कार्यालय में इस प्रक्रिया को पूरा किया गया। मिली जानकारी के अनुसार, यह लीज एग्रीमेंट बिहार सरकार की ओर से मधुबनी के अपर समाहर्ता मुकेश रंजन और केंद्रीय विद्यालय संगठन, नई दिल्ली की ओर से संस्थान के अपर आयुक्त (प्रशासन) दीपेश गहलोत के तरफ से पीएमश्री केंद्रीय विद्यालय, एएफएस दरभंगा के प्रिंसिपल ऋषि रमन के बीच संपन्न हुआ। विभागीय सूत्रों के अनुसार, केंद्रीय विद्यालय के स्थायी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.