मधुबनी, मई 3 -- झंझारपुर। लखनौर थाना क्षेत्र के कमलदाहा पुलिया के पास रविवार की अहले सुबह शराब तस्करी के एक बड़े मामले का खुलासा हुआ है। झंझारपुर से मधेपुर की ओर जा रही एक अनियंत्रित सफेद रंग की कार दुर्घटनाग्रस्त होकर सड़क किनारे क्षतिग्रस्त हो गई। दुर्घटना के तुरंत बाद कार में सवार चालक और अन्य तस्कर मौके से भागने में सफल रहे। स्थानीय सूत्रों के अनुसार, कार की गति काफी तेज थी, जिसके कारण चालक ने नियंत्रण खो दिया और गाड़ी दुर्घटना का शिकार हो गई। यह भी पढ़ें- तीन जगहों पर छापेमारी कर भारी मात्रा में शराब बरामद, तीन तस्कर गिरफ्तारपुलिस की कार्यवाही घटना की जानकारी होने पर पुलिस टीम वहां पहूंची और तलाशी के दौरान कार (रजिस्ट्रेशन नंबर इफ01इख2292) के भीतर से भारी मात्रा में अवैध शराब बरामद की गई। पुलिस के अनुसार कुल 201 लीटर देसी नेपाली शराब को...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.