मधुबनी, जनवरी 7 -- झंझारपुर,निज प्रतिनिधि। जिले की क्रिकेट प्रतिभाओं को मंच देने के उद्देश्य से आयोजित झंझारपुर प्रीमियर लीग (जेपीएल) क्रिकेट टूर्नामेंट 2026 की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। यह इनामी क्रिकेट प्रतियोगिता 9 जनवरी से ललित कर्पूरी स्टेडियम, झंझारपुर में शुरू होगी। टूर्नामेंट मधुबनी क्रिकेट एसोसिएशन (एमसीए) से पंजीकृत है और लेदर बॉल से 21-21 ओवरों के प्रारूप में खेला जाएगा। आयोजकों के अनुसार, प्रतियोगिता में जिले के सभी अनुमंडलों की टीमें भाग लेंगी। कुल छह टीमें मैदान में उतरेंगी, जिनमें अन्य चार अनुमंडल के अलावा झंझारपुर अनुमंडल से एक और झंझारपुर शहर से एक टीम शामिल है। टूर्नामेंट को दो ग्रुपों में बांटा गया है। ग्रुप अ में फुलपरास फाल्कन, बेनीपट्टी बुल्स और मधुबनी मीरकट शामिल हैं, जबकि ग्रुपझ्रइ में झंझारपुर टाउन पैंथर, झ...