मधुबनी, मार्च 7 -- झंझारपुर,निज संवाददाता। झंझारपुर-निर्मली रेलखंड पर रेल राजस्व की सुरक्षा सुनिश्चित करने और बिना टिकट यात्रा करने वालों पर नकेल कसने के लिए शनिवार को एक विशेष अभियान चलाया गया। मंडल वाणिज्य निरीक्षक रवि कुमार साहनी के नेतृत्व में की गई इस सघन कार्रवाई से बिना टिकट यात्रा करने वाले यात्रियों में हड़कंप मच गया। इस अभियान के दौरान टीम ने मुख्य रूप से दानापुर-जोगबनी इंटरसिटी एक्सप्रेस और सहरसा- लहेरिया सराय मेमू ट्रेन में सघन तलाशी ली। वाणिज्य निरीक्षक के साथ मौजूद आठ टीटीई की टीम ने कोचों में जाकर यात्रियों के टिकटों की बारीकी से जांच की। जांच के दौरान न केवल बिना टिकट यात्री पकड़े गए, बल्कि उन लोगों पर भी कार्रवाई की गई जो बिना बुकिंग के भारी मात्रा में सामान लेकर यात्रा कर रहे थे। सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए रेलवे सुर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.