मधुबनी, जून 24 -- झंझारपुर। झंझारपुर-निर्मली-लौकहा रेलखंड से जुड़े रेल यात्रियों की सुविधा और बुनियादी ढांचे को मजबूत करने के लिए रेल विभाग ने कई बड़ी विकास योजनाओं को मंजूरी दी है। सूत्रों के अनुसार, इन नई परियोजनाओं पर करोड़ों रुपये खर्च किए जाएंगे, जिससे झंझारपुर और उसके आसपास के क्षेत्रों में रेल परिचालन की सूरत बदल जाएगी। इस विकास कार्य से न केवल यात्रियों का सफर आसान होगा, बल्कि क्षेत्र की कनेक्टिविटी भी बेहतर होगी। प्राप्त जानकारी के अनुसार, लोहना रोड - झंझारपुर के मध्य समपार संख्या 52 पर रोड ओवर ब्रिज (आरओबी) का निर्माण कराया जाएगा। जिसपर 47.90 करोड़ रुपये खर्च होंगे। साथ ही झंझारपुर-महरैल खंड के एलसी 06 पर लो कास्ट आरओबी के निर्माण के लिए 6.9 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है। यह भी पढ़ें- शामली रेलवे स्टेशन के सौंदर्यीकरण का कार्य ...