मधुबनी, मार्च 30 -- झंझारपुर। झंझारपुर नगर परिषद कार्यालय में सोमवार को मुख्य पार्षद बबीता शर्मा की अध्यक्षता में सशक्त स्थाई समिति की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए 270 करोड़ रुपये के प्रस्तावित बजट को सर्वसम्मति से स्वीकृति प्रदान की गई। शहर के सर्वांगीण विकास और जन सुविधाओं को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से तैयार इस बजट में बुनियादी ढांचे और गरीब कल्याण पर विशेष ध्यान दिया गया है। बैठक में बजट को अनुमोदन मिलने के बाद मुख्य पार्षद बबीता शर्मा ने कहा कि यह बजट नगर परिषद के सभी 27 वार्डों के समावेशी विकास की सार्थकता को लेकर बनाई गई है और नागरिकों की मूल भावना को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है। बैठक में शहर की ज्वलंत समस्याओं के समाधान के लिए कई बड़े निर्णय लिए गए। जनसुविधा के लिए एंबुलेंस की खरीदारी औ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.