मधुबनी, मार्च 27 -- झंझारपुर। झंझारपुर नगर परिषद क्षेत्र के विकास को नई गति देने के लिए वित्तीय वर्ष 2026-27 के बजट की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। आगामी 30 मार्च को नगर परिषद के सदन में भारी-भरकम बजट पेश किया जाएगा। आधिकारिक सूत्रों के अनुसार, इस बार का बजट 60 करोड़ रुपये से अधिक का होने का अनुमान है, जिसमें बुनियादी ढांचे के विकास के साथ-साथ जन कल्याणकारी योजनाओं पर विशेष जोर दिया गया है। नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी मनोज कुमार ने जानकारी दी कि बजट सत्र के लिए 30 मार्च की तिथि निर्धारित की गई है। इस दिन वार्ड पार्षदों की विशेष बैठक बुलाई गई है। सदन की कार्यवाही के दौरान बजट के विस्तृत प्रस्तावों को पटल पर रखा जाएगा और गहन चर्चा के बाद उसी दिन इस पर अंतिम मुहर भी लगा दी जाएगी। प्रशासन का लक्ष्य है कि नए वित्तीय वर्ष की शुरुआत से ही यो...