मधुबनी, मार्च 14 -- झंझारपुर। समस्तीपुर रेल मंडल के अंतर्गत आने वाले झंझारपुर जंक्शन की सुरक्षा व्यवस्था अब और भी चाक-चौबंद होने वाली है। रेलवे के ताजा निर्णय के अनुसार, इन सभी स्टेशनों पर सीसीटीवी कैमरे लगाने की घोषणा की गई है। इस कदम से न केवल स्टेशन परिसर की निगरानी बेहतर होगी, बल्कि यात्रियों में सुरक्षा का भाव भी बढ़ेगा। विदित हो कि झंझारपुर जंक्शन पर सीसीटीवी कैमरे लगाने की मांग बीते कई वर्षों से की जा रही थी। वर्ष 2019 में आमान परिवर्तन के पश्चात जंक्शन का कायाकल्प तो हो गया, लेकिन सुरक्षा के मोर्चे पर बुनियादी सुविधाओं का अभाव बना रहा। अब तक यह महत्वपूर्ण जंक्शन महज सात आरपीएफ जवानों के भरोसे संचालित हो रहा था। इन सीमित संसाधनों के बीच जवानों पर झंझारपुर-निर्मली एवं झंझारपुर-लौकहा रेलखंड की सुरक्षा का भी अतिरिक्त भार था। पर्याप्त न...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.